हम में से अधिकांश के लिए खेल फिटनेस के लिए है, हमें शेप में रखने, उन फील-गुड टीम वाइब्स को भरने और चर्बी को जलाने के लिए है। दूसरों के लिए, ये इससे कहीं ज़्यादा है यह एक जुनून है। वैयक्तिकता का जश्न। एक सच्ची प्रतिभा का सम्मान करना और, इस मामले में, एक विदेशी के लिए एक प्यार। और ऐसा करने में यह साबित होता है कि जहाँ सच्ची भावना और दृढ़ संकल्प है, वहाँ बिना किसी सीमा के जीवन है।
बॉस्केटबॉल को भूल जाएं। क्योंकिआज हम टो - रेसलिंग और चेजिंग चीज़ की बात कर रहे हैं , हम आपको एक्शन के केंद्र में ले जाते हैं, अस्पष्ट खेलों की अजीब और अद्भुत दुनिया में। हम आपको घर में इनका प्रयास न करने की अनुशंसा करते हैं!
अंडरवाटर हॉकी? इसे ऑक्टोपुश कहते हैं।
हां, यह एक 'क्लासिक' खेल का एक और अडॉप्टेशन है। इसमें नाम से ही पता चलता है - दो टीमें एक स्विमिंग पूल के तल पर एक छड़ी का उपयोग करके विरोधी टीम के गोल में एक पक पुश करने का प्रयास करती हैं। असंभव? वास्तव में नहीं। 1980 में शुरू हुआ, यह अकथनीय खेल समय की कसौटी पर खरा उतरा है। भीड़ खींचने के लिए, यह एक ऐसा खेल है जो दर्शकों की संख्या के साथ संघर्ष करता है। बेशक,जब तक कि वे तैयार हो कर अपना मास्क, विंग्स और स्नोर्कल नहीं पहन लेते। हम अपनी सांस नहीं रोकेंगे।।
आइए चरम आयरन पर चलें।
हाँ,आपने सही पढ़ा। यह कुछ इस तरह से होता है: एक प्रतियोगी (या स्व-घोषित 'आयरनिस्ट') अपने कपड़ों को आयरन करने के लिए एक दूर, खतरनाक स्थान पर जाता है। घरेलू कामों के इस सबसे पवित्र काम को पानी के अंदर,चट्टानों से लटक कर, स्कीइंग या स्नोबोर्डिंग करते हुए और यहां तक कि गाड़ियों के ऊपर भी किया जाता है। यह निश्चित रूप से घरेलू कामों करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने एक तरीका है।
प्रतियोगी शिन किकिंग
यह अतरंगे खेल को एक पूरे नए स्तर पर ले जाता है। जबकि , अंग्रेज 17 वीं सदी से शिन किकिंग कम्पटीशन कर रहे हैं! इस युद्ध के खेल में एक दूसरे को किक करने के लिए दो प्रतिद्वंद्वी (प्रयास करते हुए) हैं, पहले शिन, जब तक कि कोई एक या तो जमीन पर नहीं गिरता या दर्द में सरेंडर नहीं करता है। आह।
चीज़ रोलिंग
एक बड़ी चीज़,चीज़ के लिए पागल भीड़, और एक कुछ ज्यादा खड़ी अंग्रेजी पहाड़ी। और वहाँ आप उसे खाते हैं। एक सदियों पुरानी चीज रोलिंग परंपरा जो दुनिया भर से दीवानों को देखने और भाग लेने के लिए आकर्षित करती है। कारण? चीज पाना, बेशक। एक एंबुलेंस की आवश्यकता न पड़ने की उम्मीद करते हुए,जो बिना किसी आश्चर्य के फिनिश लाइन पर खड़ी रहती है। और ईनाम क्या है? आपने सही अनुमान लगाया, स्वयं बड़ी चीज। अपने को मैक और चीज में घुटनों तक अगले वर्ष की दौड़ तक डूबाए रखे हुए।
कभी कबड्डी का नाम सुना है? हमें आपको बताते दें।
अच्छा, आप टैग जानते हैं? और कुश्ती? इस बेहद लोकप्रिय खेल को दोनों का दिमाग घुमाने वाला कॉकटेल समझिए। अंक के लिए विरोधी खिलाड़ी को टैग करते हुए, प्रतियोगी कोर्ट के दो हिस्सों पर 'छापा' और 'बचाव' करते हैं। यह 1930 के दशक के बाद से दक्षिण एशिया में खेला जा रहा है और इसका मतलब अब सेलेब्रिटी मालिकों के साथ बड़ा व्यापार, नए नियम, एक प्रो लीग और 200 मिलियन से अधिक दर्शक हैं - जिसका अर्थ है कि यह हमारे महसूस किए जाने से अधिक मेनस्ट्रीम है। अब यह ज्ञान अगले पब क्विज के लिए बचा के रखें